Search

Press Note

जब हाईकोर्ट के आदेशों पर स्कूल बंद हो रहे है, तो एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी लागू हो सीएम साहब – जयहिन्द

रोहतक (1 मई) / नवीन जयहिन्द ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पूरे हरियाणा में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और 15 दिनों से पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी बंद किया गया है। जयहिन्द का कहना है कि यह केजरीवाल ने हरियाणा का पानी रोक कर अपनी खुंदस निकाल रहा है ताकि हरियाणा से दिल्ली को पानी न जाएं। यह लोगों को प्यासा मरने की एक साजिश है और इस समय भारत व पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर खड़े है और पूरा देश पाकिस्तान से बदला लेना चाहता है उस दौरान ये चीजें हो रही है। जयहिन्द ने सरकार व विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि जब एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट निर्णय ले चुका है तो क्यों नहीं मुख्यमंत्री साहब व हुड्डा साहब प्रधानमंत्री जी के पास, राष्ट्रपति जी के पास व सुप्रीम कोर्ट जाते। वैसे भी हाईकोर्ट के निर्णय के नाम बहुत सी कार्यवाही हो रही है प्रदेश में लेकिन एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय क्यों नहीं लागू करवाया जा रहा। जयहिन्द का कहना है कि हरियाणा का बटेऊ होने के बाद भी भगवंत मान ऐसा काम कर रहे है। हम पंजाब के लोगों के लिए खून तक देने को तैयार है और पंजाब के लोग को भी हरियाणा में पानी देने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वहां की राजनीतिक पार्टियां व नेता नहीं चाहते कि हरियाणा को पानी दिया जाए। जयहिन्द ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हाईकोर्ट का आदेश मान कर हरियाणा में कम फीस लेने वाले दस हजार प्राइवेट स्कूलों को बंद करने की तैयारी में हरियाणा सरकार है तो जो निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल पर दे रखा है उसे भी तो लागू करवाए सरकार। लगभग पचास हजार भर्ती सरकारी स्कूलों में खाली पड़ी है। कितने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के रिश्तेदारों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते है। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री जी स्कूल बंद करवा रहे है तो उस जगह शराब के ठेके खुलवा दीजिए कम से कम लोगो का रोजगार तो चलता रहेगा। जिन शराब की दुकानों को बंद करने के लिए पुलिस जानी चाहिए वे पुलिस स्कूलों को बंद करने जा रही है। जयहिन्द ने कहा कि अब बयानों से नहीं बदले से बात बनेगी और देश के सभी लोग चाहते है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। मोदी जी जितना जल्दी हो सके आर–पर करें। साथ ही जयहिन्द ने देश के सभी सांसदों व विधायकों से अपील करते हुए कहा कि वे हमारे देश के सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए बोर्डर पर उनके साथ जाए। पहलगाम में जो निर्दोष लोग मारे गए है उनके लिए और सेना की मजबूती व साथ के लिए हम सभी फरसाधारी 11 मई 11 बजे पहरावर धाम(रोहतक) में मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव में एकत्रित होंगे। जयहिन्द ने कहा कि हम फरसा लेकर बोर्डर पर भी जाने को तैयार है। साथ ही जयहिन्द ने लोगो से भी अपील की के सब अपनी सेना का हौसला बढ़ाएं। हम सेना की मजबूती के सेना के साथ खड़े है।

ब्राह्मण खीर खाने वाले व फरसा उठाने वाले है, गोबर खाने–खिलाने वाले नहीं – जयहिन्द

रोहतक (16 मार्च) / विधायक दादा राम कुमार गौतम और मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा हरियाणा विधानसभा व समाज में फैलाए गोबर विवाद पर नवीन जयहिन्द ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यह कोई दुर्घटना नहीं है बल्कि विधानसभा में 80 वर्षीय विधायक दादा गौतम का चीर हरण हुआ है और साथ ही यह विधानसभा का अपमान हुआ है जिसे लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। जयहिन्द ने कहा कि यह मामला विधानसभा तक सीमित नहीं है, यह सामाजिक मामला है और हम मंत्री अरविंद शर्मा को 2 से 3 दिन का समय देते है कि वे विधानसभा के अंदर दादा गौतम के पैर पकड़ कर माफी मांगे व समाज के सामने लेटकर माफी मांगे। क्योंकि मंत्री जी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को गोबर खाने की बात कहकर महापाप किया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को भी विधानसभा में सार्वजनिक माफी मांगे क्योंकि विधानसभा में इस तरह की बातों पर ठहाके लगाकर हंसना विधानसभा अध्यक्ष को शोभा नहीं देता। साथ ही जयहिन्द ने कहा यह कोई राजनीतिक मामला नहीं बल्कि सामाजिक मामला है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जी व किसी अन्य नेता को ब्राह्मणों के बीच आने की कोई जरूरत नहीं है। जयहिन्द ने बताया कि यह गोबर एक आदमी को नहीं खिलाया गया बल्कि पूरे समाज को खिलाया गया है। नेता का मतलब समाज नहीं होता, अगर नेता समाज होते तो मंत्री जी से यह पूछा जाए कि जब पहरावर की जमीन पर परशुराम जयंती का टैंट गिराया गया था तब ये मंत्री कहा थे?, जब ब्राह्मणों को काला ब्राह्मण, ओर ब्राह्मणों की गर्दन काटने की बात, ब्राह्मणों भारत छोड़ो की बात, वामन मेश्राम ने ब्राह्मणों को गाली दी तब ये मंत्री कहा थे? जयहिन्द ने कहा कि हम खीर खाने वाले व फरसा उठाने वाले भोलेनाथ, परशुराम, चाणक्य, चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडे को मानने वाले ब्राह्मण है, गोबर खाने–खिलाने वाले नहीं। साथ ही सभी युवा साथियों से अपील करते हुए कहा कि परशुराम जयंती नजदीक आ रही है तो आप सब भंडारों में खीर–हलवा बनवाना, और पहरावर में भी खीर–हलवा बनाएंगे व फरसा उठाएंगे। साथ ही आने वाली परशुराम जयंती में इन नेताओं व मंत्रियों का हिसाब कर दें। क्योंकि समाज का मखौल बनाने वाले व समाज का मजाक बनाने वाले को उनकी हद में रखना जरूरी है। जो किसी गोबर खाने वाले कहते है उनको बताए कि गोबर खाने वाले दूसरे होंगे हम नहीं है। हम खीर–हलवा खाने वाले ओर सभी को न्याय दिलाने के लिए फरसा उठाने वाले ब्राह्मण है। हमने फरसा लेकर सरकार से लड़ाई लड़ी, बीपीएल कार्डों को लेकर, दलितों की जमीन गिरने से बचने को लेकर, खिलाड़ियों का खेल कोटा दिलाने को लेकर सरकार से लड़ाई लड़ी थी। और हमने जो काम किए वह कोई बिरादरी देखकर नहीं किए, सबके लिए लड़े है।

गोहाना वाले जलेबी खिलाते है, गोबर नहीं – जयहिन्द

गोहाना (16 मार्च) / रविवार 16 मार्च को जयहिन्द सेना सुप्रीमो डॉ. नवीन जयहिन्द गोहाना स्थित भगवान परशुराम आश्रम में पहुंचे जहां उन्होंने केक काटकर ब्राह्मण सभा के प्रधान सुभाष शर्मा जी का जन्मदिन मनाया। जयहिन्द ने प्रधान जी व उनकी पूरी टीम को बधाई दी व पत्रकार साथियों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि गोहाना वाले जलेबी खिलाते है, गोबर नहीं। विधायक दादा राम कुमार गौतम और मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा हरियाणा विधानसभा व समाज में फैलाए गोबर विवाद पर नवीन जयहिन्द ने कहा यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि विधानसभा में 80 वर्षीय विधायक दादा गौतम का चीर हरण हुआ है और साथ ही विधानसभा का अपमान हुआ है जिसे लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। जयहिन्द ने कहा कि यह मामला विधानसभा तक सीमित नहीं है, यह सामाजिक मामला है और हम मंत्री अरविंद शर्मा को 2 से 3 दिन का समय देते है कि वे विधानसभा के अंदर दादा गौतम के पैर पकड़ कर माफी मांगे व समाज के सामने लेटकर माफी मांगे। क्योंकि मंत्री जी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को गोबर खाने की बात कहकर महापाप किया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष भी विधानसभा में सार्वजनिक माफी मांगे, क्योंकि विधानसभा में इस तरह की बातों पर ठहाके लगाकर हंसना विधानसभा अध्यक्ष को शोभा नहीं देता। जयहिन्द ने कहा यह कोई राजनीतिक मामला नहीं बल्कि सामाजिक मामला है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जी व किसी अन्य नेता को ब्राह्मणों के बीच आने की कोई जरूरत नहीं है। जयहिन्द ने कहना कि यह गोबर एक आदमी को नहीं खिलाया गया बल्कि पूरे समाज को खिलाया गया है। नेता का मतलब समाज नहीं होता, अगर नेता समाज होते तो मंत्री जी से यह पूछा जाए कि जब पहरावर की जमीन पर परशुराम जयंती का टैंट गिराया गया था तब वो कहा थे?, जब ब्राह्मणों को काला ब्राह्मण, ओर ब्राह्मणों की गर्दन काटने की बात, ब्राह्मणों भारत छोड़ो की बात, वामन मेश्राम ने ब्राह्मणों को गाली दी तब ये मंत्री कहा थे? जयहिन्द ने कहा कि हम खीर खाने वाले व फरसा उठाने वाले, भोलेनाथ, परशुराम, चाणक्य, चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडे को मानने वाले ब्राह्मण है, गोबर खाने–खिलाने वाले नहीं। साथ ही सभी युवा साथियों से अपील करते हुए कहा कि परशुराम जयंती नजदीक आ रही है तो आप सब भंडारों में खीर–हलवा बनवाना, और पहरावर में भी खीर–हलवा बनाएंगे व फरसा उठाएंगे। साथ ही आने वाली परशुराम जयंती में इन नेताओं व मंत्रियों का हिसाब कर दें। क्योंकि समाज का मखौल बनाने वाले व समाज का मजाक बनाने वाले को उनकी हद में रखना जरूरी है। जो किसी को गोबर खाने वाले कहते है उनको बताए कि गोबर खाने वाले दूसरे होंगे हम नहीं है। हम खीर–हलवा खाने वाले ओर सभी को न्याय दिलाने के लिए फरसा उठाने वाले ब्राह्मण है। हमने फरसा लेकर सरकार से लड़ाई लड़ी, बीपीएल कार्डों को लेकर, दलितों की जमीन गिरने से बचने को लेकर, खिलाड़ियों का खेल कोटा दिलाने को लेकर सरकार से लड़ाइयां लड़ी थी। और हमने जो काम किए वह कोई बिरादरी देखकर नहीं किए, हम सबके लिए लड़े है।

हरियाणा के बदहाल स्टेडियमों को तुरंत बजट दो सीएम साहब – जयहिन्द

रोहतक (6 मार्च) / वीरवार 6 मार्च को जयहिन्द सेना सुप्रीमो डॉ. नवीन जयहिन्द ने रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम का मुआयना किया और खेल स्टेडियम के बदत्तर हालात दिखाए। जयहिन्द ने बताया कि न ही खेल स्टेडियम में पीने के पानी की सुविधा है, न ही किसी प्रकार की सुरक्षा के इंतजाम, न ही लाइट रहती है, बिजली की तारों खुली पड़ी है, ओर पूरे स्टेडियम में कबूतरों का मल पड़ा हुआ है, यहां तक कि लड़कों व लड़कियों के बाथरूम में भी सब टूटा हुआ है लगता है मानो यहां सालों से कोई नहीं आया हो, जहां जाली लगी हुई है वह टूटी हुई है। जयहिन्द ने मुख्यमंत्री नायब सैनी जी व खेल मंत्री गौरव गौतम से अपील करते हुए कहा कि उनको पूरे हरियाणा के खेल स्टेडियम पर ध्यान देना चाहिए और इन खेल स्टेडियम का बजट भी बढ़ाना चाहिए ताकि जो खिलाड़ी खेल स्टेडियम में प्रेक्टिस करते है उनको किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। क्योंकि खेल स्टेडियम स्वर्ग का द्वार होता है। क्योंकि जब तक खिलाड़ियों को खेलने के लिए सुविधाएं ही नहीं मिलेंगी तो खिलाड़ी मैडल कैसे लाएंगे। साथ ही जयहिन्द ने रोहतक से विधायक बत्रा जी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा जी व मनीष ग्रोवर से भी अपील करते हुए कहा कि आपको भी एक बार यहां स्टेडियम में आकर हालात देखने चाहिए। साथ ही जयहिन्द ने सभी कोचों व खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा आप सब अपने–अपने जिले, गांव, कस्बों के बदहाल स्टेडियमों की वीडियो बनाकर सीएम सैनी को टैग करें। जयहिन्द का कहना है कि जब प्रदेश में दारू के ठेके रात 12 बजे तक खुले रह सकते है तो खेल स्टेडियम क्यों नहीं खुल सकते। हमारे हरियाणा ने देश को बहुत अच्छे अच्छे खिलाड़ी दिए है। अगर युवा खेल की ओर प्रेरित होंगे तो नशा व अपराध कम होगा।

जयहिन्द बोले जाति है कि जाती नहीं – जयहिन्द

रोहतक (15 फरवरी) / हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट की है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी जाति भी लिखी गई है। इसे लेकर जयहिन्द सेना सुप्रीमो नवीन जयहिन्द ने प्रेसवार्ता कर बताया कि देश में कुंभ मेला चल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी जी व भाजपा नेता सब हिन्दू एक की बात करते है तो यहां नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी जाति लिखने का तात्पर्य है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जी व अध्यक्ष मोहन लाल बडौली जो को बताना चाहिए कि उम्मीदवारों की लिस्ट में जाति किसने शामिल की है? जयहिन्द ने तंज कसते हुए कहा कि जिसने भी यह किया है वह ईनाम का हकदार है। उसे लोगो से माफी मांगनी चाहिए व कुंभ में स्नान करके अपने पाप धोने चाहिए साथ ही जिसने भी ऐसा लिखा है उसे माफी मांगनी चाहिए और इसे वापिस ले लेना चाहिए। जयहिन्द ने कांग्रेस पार्टी से भी अपील करते हुए कहा अगर वें भी इसी तरह से अपने उम्मीदवारों के नाम जातियों के साथ लिखकर निकालना चाहते है तो ऐसा न करें। जयहिन्द ने बताया अगर उम्मीदवारों को जाति लिखनी ही है तो क्यों न वे अपने माथे पर ही अपनी जाति लिखवा लें और साथ में अपना डीएनए भी बताना चाहिए या फिर गढ़गंगा जाकर पंडे से उनकी चार–पांच पीढ़ियों के बारे में पूछकर वह भी लोगों को बताना चाहिए। राजनीति में जातियां देखी जाती है यह एक सच्चाई है लेकिन यह हमारे सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। सभी को अपनी–अपनी जाति पर गर्व होना चाहिए, लेकिन राजनीति में जातिवाद ठीक नहीं। क्या मतदाता अपनी जाति देखकर वोट देंगे। हमने तो जातिवाद के खिलाफ मेरी जाति हिंदुस्तानी व भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। लोगों को अपनी जाति पर गर्व करना चाहिए लेकिन दूसरी जाति को गली देना गलत है। जयहिन्द ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप वोट डालते समय किसी पार्टी को मत देखना बल्कि व्यक्ति को देखकर वोट डालना, की आपके इलाके में आपकी आवाज उठाने वाला, आपके दुख–सुख में आपके साथ खड़ा होने वाला कौन व्यक्ति है। पार्टियां आपको ऐसे ही जातिवाद में बांटती रहेगी। *–––बॉक्स–––* प्रेसवार्ता से पूर्व जिस बाग में नवीन जयहिन्द रहते थे उसकी बाड़ में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। समय रहते जयहिन्द व पत्रकार साथियों ने ट्रांसफार्म से लिवर खींचकर बंद कर दिया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। जयहिन्द व पत्रकार साथियों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और हालत संभाले।

देश छोड़कर भाग सकता है केजरीवाल, इसकी संपत्ति की तुरंत जांच हो – जयहिन्द

रोहतक (8 फरवरी) / दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर नवीन जयहिन्द ने प्रेसवार्ता की जिसमें मुखौटा पहने केजरीवाल को जयहिन्द ने दारू, पैसे व टॉयलेट भेंट किया। जयहिन्द ने बताया यह जो दिल्ली चुनाव का रिजल्ट आया है इससे यह सिद्ध हो गया है कि अरविंद केजरीवाल चोर भी है, बेईमान भी है, धूर्त भी है, दुर्योधन भी है और दुशासन भी है। और यह हार न तो आम लोगों की है, न ही आम आदमी पार्टी की है। यह हार दुर्योधन उर्फ केजरीवाल की हुई है। ओर दिल्ली के लोगों ने इसे नर्क में भेजा है क्योंकि इसने दिल्ली को नर्क बना रखा था। इस आदमी की यह दुर्गति देख कर अन्ना हजारे जी को भी शांति मिली होगी। साथ ही जयहिन्द ने सरकार व न्यायालय से अपील करते हुए कहा कि अब यह दुर्योधन उर्फ केजरीवाल किसी भी समय नेपाल या पाकिस्तान के रास्ते देश छोड़ कर भाग सकता है तो इसकी सम्पत्ति की तुरंत जांच करवाई जाए। इस बात को गंभीरता से लिया जाए। जयहिन्द ने बताया कि इसने हजारों करोड़ों रुपए का शीशमहल बनवाया था जिसमें अब यह नहीं रह पाएगा, तो अब अगर वह हमारी इस झोपडी में आना चाहे तो आ सकता है। जयहिन्द ने बताया ये पहले हरियाणा हारे, अब दिल्ली हारी और अब पंजाब की है बारी। जयहिन्द ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को भी सावधान करते हुए कहा कि अगर यह दुर्योधन उर्फ केजरीवाल पंजाब में आएगा तो पंजाब से आपको व आपकी पार्टी को भी साफ करदेगा। जितना जल्दी हो इससे दूर हो जाएं। जयहिन्द ने इस बात का अफसोस जताया कि उन्होंने केजरीवाल के साथ काम किया था। साथ ही जयहिन्द ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हीरा बताया। दुर्योधन उर्फ केजरीवाल ने अपने घर बुलाकर एक महिला का चीरहरण(अपमान) किया, दारू की दलाली की ओर अकूत संपत्ति बनाई यह वही आदमी है जो हरियाणा को एसवाईएल का पानी न देने की बात करता था। जब हरियाणा में विधानसभा व लोकसभा चुनाव हुआ था तब दुर्योधन उर्फ केजरीवाल ने कहा था कि जनता की अदालत फैसला करेगी कि जेल जाना है या नहीं, तो हरियाणा की जनता बता चुकी है ओर अब दिल्ली की जनता ने भी बता दिया कि केजरीवाल चोर है या बेईमान है। अब अगर केजरीवाल मर्द का बच्चा है तो उसे तुरंत तिहाड़ के रास्ते जेल जाना चाहिए। केजरीवाल बहुत ही धूर्त व कायर आदमी है। इसने अपने ही लोगों पर षडयंत्र करके उनकी राजनितिक हत्याएं की है। यह अपने ही लोगों को ठगता है। जिस तरह से दिल्ली के लोगों ने इसे सबक सिखाया है, अब आगे पंजाब की जनता भी इसे सबक सिखाएगी। ओर इस बात को मै खून से लिखने को तैयार हूं। जयहिन्द ने बताया कि जो आदमी भगवान को नहीं मानता था वह चुनाव के दौरान हनुमान जी का नकली भक्त बनकर घूमता था तो हनुमान जी ने गदा मारकर इसे सबक सिखा दिया है। ओर यहां तक कि यमराज की बहन यमुना मईया के साथ भी इस दुर्योधन ने धोखाधड़ी की।

भगवान परशुराम ने श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र भेंट किया था – जयहिन्द

महेंद्रगढ़ (7 फरवरी) / शुक्रवार 7 फरवरी को महेंद्रगढ़ जिले के गांव अगिहार में विजय कौशिक द्वारा भगवान भोलेनाथ जी व भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम करवाया गया। जहां नवीन जयहिन्द ने भोलेनाथ जी व परशुराम जी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। जयहिन्द ने विजय कौशिक व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। साथ ही जयहिन्द ने बताया कि श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र भेंट करने वाले भगवान परशुराम ही थे। जयहिन्द बताते है कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि पावन मौके पर हमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ महेंद्रगढ़ के वीसी टंकेश्वर कुमार जी से भी मिलने का मौका मिला। यह अच्छी बात है कि वीसी साहब ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते है। हम कामना करते है कि वीसी साहब यूनिवर्सिटी का नाम प्रदेश व देश में ऊंचा करें। जयहिन्द ने कहा भगवान भोलेनाथ जी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे उन्होंने देवताओं व राक्षसों को बचाने के लिए जहर का घूंट पी लिया था और भगवान परशुराम जी तो न्याय के देवता थे, उन्होंने सैदेव अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था। हम सभी को व खासकर आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि लोग अपने हक की व अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके।

हरियाणवी कलाकारों का अपमान क्यों किया जा रहा है – जयहिन्द

रोहतक (7 फरवरी) / जैसा कि आप सभी जानते है कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सूरजकुंड का मेला लगा हुआ है। इस विषय पर नवीन जयहिन्द ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी व मंत्री अरविंद शर्मा जी से अपील करते हुए कहा कि मेले में हरियाणा के कलाकारों से ज्यादा महत्व बाहर के कलाकारों को क्यों दिया जा रहा है। यह हरियाणवी कलाकारों का अपमान है। जब हरियाणवी कलाकारों को हरियाणा में ही सम्मान नहीं मिलेगा तो बाहर कैसे मिल सकता है। जयहिन्द ने बताया कि उनके पास बहुत से कलाकारों के फोन आए और यह समस्या बताई। कलाकारों ने बताया कि बाहर के कलाकारों को तो बड़ी स्टेज व लाखों रुपए दिए जा रहे है लेकिन हरियाणा के कलाकारों को छोटी स्टेज ओर पैसे भी कम दे रही है सरकार। जिसके बाद जयहिन्द का कहना है कि सूरजकुंड के मेले में हरियाणवी संस्कृति को हरियाणवी कलाकार से बेहतर बाहर के कलाकार कैसे दिखा सकते है। हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा तो हरियाणवी कलाकार की दे सकते है। हम इस बात का विरोध नहीं करते कि बाहर के कलाकारों को क्यों बुलाया गया है लेकिन हरियाणवी कलाकारों का सम्मान करना भी हरियाणा सरकार की ही जिम्मेदारी है। जयहिन्द ने रमेश कलावडिया, रामकेश जीवनपुरीया, सोमबीर कथूरवाल, विकास पासोरिया, बाली शर्मा, नरेंद्र दांगी, विकास सातरोड, वैद अलीपुर, गजेंद्र फौगाट, प्रदीप बुरा, अमित सैनी रोहतकिया, बिंदर दनौदा, केपी कुंडू, ढांडा न्योलिआला, कर्मबीर फौजी जैसे हरियाणवी कलाकारों का जिक्र करते हुए कहा कि ये कलाकार भी तो हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देते है और बहुत अच्छी रागनियां व गाने गाते है। तो जब हरियाणा में ही इतने कलाकार थे तो सरकार को बाहर से कलाकारों को लाने की क्या जरूरत पड़ गई। साथ ही जयहिन्द ने सभी कलाकारों से अपील करते हुए कहा कि यह आप सब के साथ बहुत बड़ा अन्याय है और इसके खिलाफ आपको आवाज उठानी होगी। सरकार को रैलियां करवानी होती है तो आप लोगों को याद करती है लेकिन जहां प्रदेश व हरियाणवी संस्कृति का विस्तार करने की बात आती है तो सरकार बाहर के कलाकारों को बढ़ावा देती है।

डोंकी और देश की दुर्दशा के जिम्मेदार नेता व सिस्टम है – जयहिन्द

रोहतक (6 फरवरी) / जयहिन्द सेना सुप्रीमो डॉ. नवीन जयहिन्द ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत देश के लोगो को हाथ–पैरों में हथकड़ियां बांधकर, जहाज द्वारा अमेरिका से भारत लाया गया है और हजारों भारतीय लोगों को वहां डिटेन(हिरासत में) कर लिया गया है। यह मामला बहुत गंभीर है और साथ ही भारत देश के लिए बहुत शर्म की बात है। इसके जिम्मेदार भारत देश के नेता, सिस्टम और सरकार है, जिस कारण आज पूरी दुनिया में भारत की थू–थू हो रही है। बताया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका में डिनर पर जाएंगे। इस पर जयहिन्द ने प्रधानमंत्री मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी, विदेश मंत्री एस जयशंकर जी से अपील करते हुए कहा कि जब मोदी जी अमेरिका से वापिस आएं तो जिन भारतीयों को ट्रंप साहब वापिस भारत भेजना चाहते है उन्हें अपने साथ ही वापिस भारत ले आएं, ताकि उन लोगों की जान भी बच जाए और भारत देश का मान–सम्मान भी बच जाए। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि जो लोग वापिस लाए गए है उन पर भारत प्रशासन द्वारा भी एफआईआर की जाएंगी। इस पर जयहिन्द ने तंज कसते हुए कहा कि उनको फांसी ही चढ़ा दिया जाना चाहिए। जयहिन्द ने कहा कि मेरे पास अमेरिका का वीजा है और अमेरिका में रहकर मै वहां रह रहे लोगों से मिला भी हूं। आपको बता दूं कि लोग वहां मौज–मस्ती, अय्याशी करने के लिए नहीं बल्कि मजबूरी व बेरोजगारी के कारण खाने–कमाने के लिए जाते है, ताकि मजदूरी करके दो पैसे कमाकर अपने परिवार का पालन–पोषण कर सके। जयहिन्द का कहना है कि सवाल तो इस बात का है जब लोग भारत से डोंकी या अवैध रस्ते से अमेरिका जाता है तो सबसे पहले वहां के प्रशासन द्वारा लोगों से यह लिखित में ले लिया जाता है कि उनसे गलती हुई है, उसके बाद उन लोगों पर केस व कानूनी कार्यवाही की जाती है। आपको बता दें कि हरियाणा, पंजाब से ज्यादा लोग गुजरात से गए हुए है और अकेले नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार को लेकर। बताया जाता रहा है कि पांच लाख भारतीय लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे है जबकि हमारे भारत देश में पांच करोड़ बाहर के लोग अवैध रूप से भारत में रहते है, तो क्या भारत कोई धर्मशाला है? अगर आज अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया एक साल के लिए अपने देश का वीजा ओपन करदे तो आधे से ज्यादा भारत खाली हो जाएगा। इसका कारण सिफ यहां के नेता, यहां का पॉलिटिकल सिस्टम ओर यहां की सरकार है। क्या ऐसे हमारा भारत विश्वगुरु बनेगा? *–––बॉक्स–––* जयहिन्द ने मंत्री अनिल विज पर तंज कसते हुए कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री सैनी साहब से उनकी नहीं बनती तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी से विज साहब की जरूर बनती होगी तो विज साहब ट्रंप जी से कहकर बाकी के दस लाख लोगों को भारत वापिस भेज दें, हाथ–पैरों में हथकड़ियां बांधकर भेजने का मतलब है कि भारत को हथकड़ियां बांधकर भेजा गया है और विज साहब कहते है कि ट्रंप ने सही किया है। क्या विज साहब ट्रंप की पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते है? अगर कल को अनिल विज अमेरिका जाते है ओर उनका वीजा खो जाए, और उन्हें इसी तरह से हाथ–पैरों में हथकड़ियां बांधकर वापिस भेजा जाए तो उन्हें कैसा लगेगा।

हरियाणा को बदनाम करने के आरोप में केजरीवाल पर एफआईआर करे सरकार – नवीन जयहिन्द

रोहतक (28 जनवरी) / दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा को लेकर एक बयान दिया गया, जिस पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केजरीवाल पर मान हानि का केस करने की बात की है। इसी विषय को लेकर जयहिन्द सेना सुप्रीमो नवीन जयहिन्द ने रोहतक में प्रेसवार्ता की, जयहिन्द ने बताया केजरीवाल बहुत ही धूर्त आदमी है, यह चुनाव जितने के लिए जनता में पैनिक फैला रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी को उनपर मन हानि के केस की बजाय सीधा एफआईआर करवाकर जेल में डालना चाहिए, ताकि पानी में जहर मिलने वाली बात की जांच हो और सच का पता चले, क्योंकि पानी पे जहर होने की बात कहना कोई छोटी बात नहीं है। जयहिन्द ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी के वे मेरे साथ जिस जगह से हरियाणा दिल्ली को पानी देता है वहां चले ओर हम दोनों पानी पिएंगे। हम देखेंगे कौन सा जहर मिला हुआ है पानी में। जयहिन्द का कहना है कि हमने आज तक चुनावों में इस तरह की बयानबाजी नहीं देखी, अगर केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार केजरीवाल पर कार्यवाही नहीं करती है तो हम यह मान लेंगे कि यह सब सेटिंग है और इस सेटिंग के चक्कर में हरियाणा के लोगो को बदनाम किया जा रहा है। दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि जो पानी हरियाणा से दिल्ली आता है उसमें हरियाणा की तरफ से जहर मिला दिया गया है। जयहिन्द का कहना है कि यह बयान इसलिए दिया गया है ताकि दिल्ली में जो प्राइवेट पानी बेचने वाली कंपनियां है उनसे मोटा चंदा(मुनाफा) ले सके। हरियाणा के लोगो ने विधानसभा चुनावों में ही बता दिया था कि केजरीवाल चोर है और हरियाणा का गद्दार है। हरियाणा के लाखों लोग दिल्ली में रहते है। यहां तक कि हरियाणा से दिल्ली में दूध, सब्जियां इत्यादि भी जाता है। तो ऐसा भी हो सकता है कि केजरीवाल यह भी कह दें कि हरियाणा के लोग दूध और सब्जियों में भी जहर मिला रहे है। जयहिन्द ने बताया कि केजरीवाल वही आदमी है जिसने हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने से इंकार किया था। आप यह देखिए भारत से पानी तो पाकिस्तान को भी जाता है लेकिन पाकिस्तान यह कभी नहीं बोला कि भारत के लोग पानी में जहर मिलते है। जयहिन्द ने बताया कि केजरीवाल गिरगिट से भी जल्दी रंग बदल लेता है, बहुत ही धूर्त आदमी है। यह शौच भी दस लाख रुपए में बनी शौचालय में करता है। हो सकता है कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल का दिमागी संतुलन खराब हो गया हो, उन्हें एक बार जरूर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Find Us on Facebook