Search

Press Note

कोई सीएम सरकार बने जयहिंद जनता के लिए सड़क पर संघर्ष करेंगे

रोहतक । तकरीबन 7 साल पहले हरियाणा दौरे पर आए देश के गृह मंत्री अमित शाह से नवीन जयहिन्द ने हरियाणा की समस्याओं जैसे किसानों के मुआवजे, बेरोजगारी, नशा व कानून व्यवस्था सम्बंधित कुछ सवाल किए थे। जिसे लेकर पुलिस ने जयहिन्द व उनके साथियों पर काले झंडे दिखाने, रास्ता रोकने व मरा हुआ सांड फेंकने जैसे आराेप लगा दिए। जिसे लेकर वीरवार 3 अक्टूबर 2024 को नवीन जयहिन्द रोहतक कोर्ट में पेश हुए, जिसमे पुलिस की गवाही होनी थी लेकिन वर्क सस्पैंड होने के कारण नही हुई कोर्ट ने अगली तारीख़ जनवरी 2025 की दी पत्रकारों द्वारा जयहिंद को किस पार्टी को समर्थन देने और वोट डालने को लेकर किए सवाल का जवाब देते हुए जयहिंद ने कहा जनता वोट पार्टी को नही उस नेता को करो जो सुख दुःख में साथ खड़ा रहे है और अपना मान सम्मान जिन्दा रख … [2:52 pm, 27/01/2025] officeofjaihind: जयहिन्द ने बताया कि पता नही क्या कारण है कि पुलिस मेरे केस में गवाही देने नही आ रही, इसके पीछे हमे यह मंशा लगती है कि मानो सरकार नही चाहती के जयहिन्द के केस में पुलिस की गवाही हो और जयहिन्द ऐसे ही कोर्ट के चक्कर लगाता रहे।

गणतंत्र दिवस का मतलब है जनता का राज – जयहिन्द

रोहतक (26 जनवरी) / रविवार 26 जनवरी 2025 को भारत में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, इसी उपलक्ष में रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में झाकियां निकाली गई जहां जयहिन्द सेना सुप्रीमो नवीन जयहिन्द स्टेडियम में परेड देखने पहुंचे और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जयहिन्द ने बताया कि गणतंत्र दिवस का मतलब है कि जनता का राज, आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। ताकि लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी व दूसरों के हक की आवाज उठा सके और साथ ही अपने अधिकारों व अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेवार और जागरूक हों। देश को आजाद करवाने के लिए बहुत से क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया है, उन्हीं के बलिदान के बदौलत आज हम गणतंत्र दिवस मना पा रहे है। यह बहुत जरूरी है कि उन क्रांतिकारियों को याद रखा जाए। जयहिन्द ने लोगो व बच्चों से अपील करते हुए कहा कि केवल कार्यक्रम में आने से बात नहीं बनती, सबको गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए। साथ ही सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों को भी बच्चों को गणतंत्र दिवस के व क्रांतिकारी बलिदानियों के बारे बताना चाहिए ताकि बच्चों में जागरूकता आए।रोहतक (26 जनवरी) / रविवार 26 जनवरी 2025 को भारत में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, इसी उपलक्ष में रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में झाकियां निकाली गई जहां जयहिन्द सेना सुप्रीमो नवीन जयहिन्द स्टेडियम में परेड देखने पहुंचे और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जयहिन्द ने बताया कि गणतंत्र दिवस का मतलब है कि जनता का राज, आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। ताकि लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी व दूसरों के हक की आवाज उठा सके और साथ ही अपने अधिकारों व अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेवार और जागरूक हों। देश को आजाद करवाने के लिए बहुत से क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया है, उन्हीं के बलिदान के बदौलत आज हम गणतंत्र दिवस मना पा रहे है। यह बहुत जरूरी है कि उन क्रांतिकारियों को याद रखा जाए। जयहिन्द ने लोगो व बच्चों से अपील करते हुए कहा कि केवल कार्यक्रम में आने से बात नहीं बनती, सबको गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए। साथ ही सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों को भी बच्चों को गणतंत्र दिवस के व क्रांतिकारी बलिदानियों के बारे बताना चाहिए ताकि बच्चों में जागरूकता आए।

जयहिन्द अपने दरबार को लेकर पहुंचे डीसी दरबार

रोहतक (23 जनवरी) / वीरवार 23 जनवरी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर पराक्रम दिवस के उपलक्ष में नवीन जयहिन्द ने समस्या लेकर आई सैकड़ों महिलाओं के साथ नेता जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए ओर केक काट कर नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन मनाया। जिसके बाद जयहिन्द समस्या लेकर पहुंची सैकड़ों महिलाओं को लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे, जहां जयहिन्द ने डीसी धीरेन्द्र जी को महिलाओं की समस्या से अवगत कराया। डीसी साहब ने तुरन्त अधिकारियों को फोन किया और समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जयहिन्द ने कहा आजकल बहुत कम लोग होंगे जिन्हें सुभाष चंद्र बोस जी, भगत सिंह जी, चंद्रशेखर आजाद जी जैसे क्रांतिकारियों के जन्मदिन याद होंगे और अगर नेता जी न होते तो शायद हमारा देश आज आजाद न होता। हम हर साल नेता जी की प्रतिमा पर केक काट कर उनका जन्मदिन मनाते है और सरकार को भी इस पर ध्यान देना चाहिए और स्कूलों में क्रांतिकारियों के जन्मदिन पर कोई प्रोग्राम जरूर करवाना चाहिए जिससे बच्चों में क्रांतिकारियों के प्रति प्रेरणा जागरूक हो। कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के गांव सांघी से कुछ महिलाएं अपनी समस्या लेकर जयहिन्द के दरबार में पहुंची थी। महिलाओं ने बताया था कि उनके घर बिल्कुल जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकते है। गांव की महिलाओं को सरकार द्वारा घर बनाने के लिए आज तक कोई सहायता नहीं मिली। इसके साथ गांव गर्णावठी से एक महिला का बच्चा 8 साल से कोमा में है और घर के आर्थिक हालात भी बिगड़े हुए है उसे भी सरकार द्वारा कोई मदद नहीं मिली। साथ ही राजीव गांधी स्टेडियम में सफाई कर्मचारी पद पर काम कर रही महिलाओं को पिछले 18 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली। ये सब समस्याएं जयहिन्द के नेतृत्व में महिलाओं ने डीसी साहब के सामने रखी। जय ने कहा कि डीसी साहब ने आश्वासन दिया है कि 10 से 15 दिनों में आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। इसके लिए जयहिन्द ने डीसी साहब का धन्यवाद किया। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि अगर इनका समाधान नहीं होता है तो हम दोबारा डीसी साहब के पास आयेंगे। *–––बॉक्स–––* जयहिन्द ने कहा कि आज वीरवार 23 जनवरी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती से लेकर 23 मार्च बलिदान दिवस तक सक्रिय अभियान चलाएंगे और अगली 23 जनवरी नेता जी की जयंती तक 1 साल के लिए जयहिन्द सेना सदस्यता अभियान चलाएगी। पूरे प्रदेश से 100 क्रांतिकारी योद्धा ढूंढेंगे तो सभी विधायकों ओर सांसदों पर बाज की तरह नजर रखेंगे कि वे अपना काम ठीक से कर रहे है या नहीं, क्योंकि एक छोटे से सरकारी कर्मचारी पर भी इतने अधिकारी होते है ओर उनके काम पर नजर रखते है तो ऐसे ही हम 100 क्रांतिकारी योद्धा ढूंढेंगे। जयहिन्द ने 7027822822 नंबर जारी करते हुए कहा कि जो भी जयहिन्द सेना से जुड़ना चाहता है तो इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके सीधा जयहिन्द सेना से जुड़ सकता है। साथ ही जयहिन्द का कहना है कि अब हम एक साल संगठन का विस्तार करेंगे, हो सकता है कि मैं आपको नजर न आऊ।

मोहन लाल बडौली मामले में निष्पक्ष और फास्ट जांच होनी चाहिए – जयहिन्द

रोहतक (20 जनवरी) / सोमवार 20 जनवरी को नवीन जयहिन्द रोहतक सिंचाई विभाग वाले मामले को लेकर रोहतक कोर्ट में तारीख पर पहुंचे। जयहिन्द ने बताया बताया कि कुछ दिनों पहले कुछ परेशान किसान अपनी पानी की समस्या लेकर मेरे पास आए थे और हमने सिंचाई विभाग में जाकर उनकी आवाज उठाई और अधिकारियों को किसानों की समस्या सुनाई। इसके बदले में हम पर केस हुआ तो आज तारीख भुगतने कोर्ट पहुंचे है। साथ ही जयहिन्द ने कहा हम ऐसे ही जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जयहिन्द ने बताया कि जिस तरह से मोहन लाल बडौली पर आरोप लगे है उसकी निष्पक्ष व फास्ट (सौ दिनों के अंदर) जांच होनी चाहिए अगर वे दोषी निकलते है तो सख्त सजा मिलनी चाहिए और अगर दोषी नहीं होते है तो जिनके द्वारा एफआईआर की गई है उनको सख्त सजा मिलनी चाहिए। रही बात ब्राह्मण समाज की तो बडौली का या जयहिन्द का मतलब समस्त ब्राह्मण समाज नहीं है। जो लोग अपने आपको समस्त ब्राह्मण समाज कहते है वे अपनी यह दुकान बंद करें या ओर कहीं चलाए, क्योंकि ब्राह्मण किसी के गुलाम नहीं है। ब्राह्मण का मतलब बलिदान, न्याय और निष्पक्षता होती है। यह एफआईआर जिस राज्य में हुई है वहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है तो कांग्रेस पार्टी से भी सवाल पूछने चाहिए कि जिस तरह से वह बडौली के इस्तीफे की बात कर रही तो कांग्रेस पार्टी जो कि विपक्ष है वह अब तक सड़कों पर क्यों नहीं दिखी। धरने, प्रदर्शन व इस्तीफे की बात करना विपक्षी दल का काम होता है।

भगवान परशुराम जी की प्रतिमा अनावरण पर पंचगांव कुकड़ौला पहुंचे जयहिंद

गुरुग्राम (19 जनवरी) / रविवार 19 जनवरी को जिला गुरुग्राम के पंचगांव कुकड़ौला के भगवान परशुराम भवन में भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना समारोह किया गया जहां नवीन जयहिन्द पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। जयहिन्द ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमें हवन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही जयहिन्द ने समारोह आयोजिय करवाने वाली पूरी टीम का आभार जताया| जयहिन्द ने कहा हम भगवान भोलेनाथ जी , परशुराम जी , हरे के सहारे बाबा खाटू श्याम जी को मानने वाले आदमी है| भगवान किसी जाती या धर्म विशेष के नहीं होते, भगवान सबके होते है| जयहिन्द ने बताया की भगवान परशुराम जी ने अन्याय के खिलाफ फरसा उठाकर, धरती से दुष्टो का नाश किया था, जिससे धरती पर रहने वाले सभी लोगो का भला हुआ था | हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और अन्याय के खिलाफ निडरता से लड़ना चाहिए|

जनता की समस्या लेकर सीएम से मिलने जा रहे थे जयहिन्द पुलिस ने रोका

रोहतक (15 जनवरी) / जयहिन्द सेना सुप्रीमो नवीन जयहिन्द की झोपडी में सीपीएलओ–एलसीएलओ कर्मचारी, मीटर रिडर कर्मचारी, सांघी गांववासी व राजीव गांधी स्टेडियम के सफाई कर्मचारी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जयहिन्द जैसे ही बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से सब लोगों की समस्या लेकर सीएम नायब सैनी जी से मिलने के लिए तम्बू से निकले तो भारी पुलिस प्रशासन ने उन्हें स्टेडियम के सामने बेरीकेट्स लगाकर वहीं रोक लिया। आपको बता दे कि 15 जनवरी को सीएम नायब सैनी जी रोहतक के नए बस स्टैंड के सामने पंडित श्री राम शर्मा पार्क में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। जयहिन्द ने कहा लोग अपनी समस्या लेकर हमारे तम्बू में आते है तो उनकी आवाज उठाना हमारा कर्म भी है और धर्म भी। हम ऐसे ही जनता की आवाज उठते रहेंगे और हमारी मुख्यमंत्री नायब सैनी जी से अपील है कि वे इन परेशान लोगो की समस्या सुने और समाधान करवाएं। अगर सीएम साहब यहां हमारी सुनवाई नहीं करते है तो हम सभी लोगों की समय लेकर चंडीगढ़ उनके आवास पर जाएंगे। सांघी गांववासियों के गरीब लोगों के घर टूटे हुए है जिन्हें ठीक करवाने के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं मिल रहा, स्टेडियम के सफाई कर्मचारियों की 16 महीनों से तनख्वाह नहीं आई, मीटर रिडर कर्मचारियों को HKRN में नहीं किया जा रहा और सीपीएलओ–एलसीएलओ कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा तो जयहिन्द ने कहा मुख्यमंत्री जी खुद जनता दरबार लगाते है, वे जरूर इन लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएंगे।

शहीद हरविंदर के बलिदान को याद रखें समाज और सरकार - जयहिंद

रोहतक / 14 जनवरी :रोहतक के गांव भालौठ निवासी हवलदार हरविंद्र शहीद हो गया जिसका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गांव भालौठ में किया गया प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता एव जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने शहीद को श्रद्धांजलि दी नवीन जयहिंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हरविंदर 35 साल का था जो 2009 में भर्ती हुआ था वहीं फिलहाल उसकी ड्यूटी असम में थी असम में ड्यूटी के दौरान ही शाहिद हो गया जयहिंद ने बताया कि हरविंदर के परिवार के कई सदस्य देश सेवा के लिए सेना में भर्ती हैं शहीद हरविंदर के परिवार में देश की सेवा का जज्बा और जनून है जिसके कारण परिवार के कई सदस्य सेना में भर्ती होकर देश सेवा में लगे हुए हैं सरकार ओर समाज का भी कर्तव्य है कि शहीद के परिवार को ज्यादा से ज्यादा सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं समय पर उपलब्ध करानी चाहिए नवीन जयहिंद ने बताया कि हरविंदर का लगभग पूरा ही परिवार फौज में लगाकर देश सेवा में लगा हुआ है हरविंदर को देश सेवा का जज्बा दादा और अपने पिता से ही मिला और उनसे प्रेरित होकर ही देश सेवा के लिए सेना में भर्ती हुआ था नवीन जयहिंद ने बताया कि सरकार के साथ साथ समाज का भी शहीद के परिवार के प्रति दायित्व होता है क्योंकि शहीद एक परिवार का नहीं होता शहीद पूरे गांव का सदस्य होता है

23 जनवरी से लेकर 23 मार्च बलिदान दिवस तक सदस्यता अभियान चलाएंगे – जयहिन्द

रोहतक (12 जनवरी) / नवीन जयहिन्द द्वारा तम्बू में रविवार 12 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें जयहिन्द ने सभी को नववर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और टोपी व बुजुर्गों को कंबल भेंट करके सम्मानित किया। साथ ही जयहिन्द ने ऐलान किया कि 23 जनवरी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती से लेकर 23 मार्च बलिदान दिवस तक जयहिन्द सेना द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जयहिन्द ने बताया कि हम पूरे हरियाणा प्रदेश से सौ क्रांतिकारी योद्धा नेता ढूंढेंगे जो बिना डरे लोगो के हक की आवाज उठा सके। साथ ही 2100 योद्धा भी ढूंढेंगे जो सौ क्रांतिकारी नेताओं की मदद कर सके। जयहिन्द ने 7027–822–822 नंबर जारी करते हुए बताया कि जो भी साथी जयहिन्द सेना से जुड़ना चाहता है वह हमारे इस नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा जुड़ सकता है। जयहिन्द ने बताया कि जिस दिन हमें ये लोग मिल गए उस दिन हम सभी सांसदों और विधायकों को बता देंगे कि काम कैसे होता है। आप को बता दें कि जयहिन्द सेना ने निस्वार्थ भाव से हर वर्ग के लोगों की मदद की है और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए l सरकार व प्रशासन से बिना डरे भिड़ी है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि दादा दुलीचंद की बारात से लाखों बुजुर्गो, विकलांगों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी व फैमिली आईडी और बीपीएल कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ, पहरावर की जमीन से सालों से सरकारों का कब्जा हटवाया, बेरोजगारों की बारात निकाली जिससे 25 हजार बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, खिलाड़ियों का खेल कोटा खत्म हुआ तो जयहिन्द ने सोटा उठाया जिससे सरकार को 3% खेल कोटा बहाल करना पड़ा, दलितों के घर गिराने से बचाए व बहुत से ऐसे आंदोलन जयहिन्द सेना द्वारा किए जिनसे लाखों बुजुर्गो, बेरोजगारों, विकलांगों, खिलाड़ियों व हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला।

अमरीका से अमरजीत शास्त्री ने जयहिन्द को भेजी एक लाख की सहायता

रोहतक (10 जनवरी) / जयहिन्द सेना द्वारा योद्धा खानदान जयहिन्द को रोटी–दान मुहीम चलाई गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार 10 जनवरी को जयहिन्द के 20 साल पुराने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी हॉस्टल के साथी रोहतक निवासी इंद्रजीत शास्त्री जी ने नवीन जयहिन्द को अपने घर बुलाकर खाना खिलाया और 61000 रुपए दान दिया साथ ही बड़े भाई अमरजीत शास्त्री ने अमेरिका से एक लाख रुपए की सहायता भेजी। जयहिन्द ने इंद्रजीत शास्त्री व अमरजीत शास्त्री और उनके पूरे परिवार का आभार जताया। साथ ही जयहिन्द ने सभी को रविवार 12 जनवरी को रोहतक तम्बू में आयोजित होने वाले भंडारे का न्योता दिया। जयहिन्द ने 7027–822–822 नंबर जारी करते हुए बताया कि जो भी साथी जयहिन्द सेना से जुड़ना चाहता है वह हमारे इस नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा जुड़ सकता है। जयहिन्द ने बताया कि इंद्रजीत शास्त्री व इनके बड़े भाई अमरजीत शास्त्री जी दोनों मेरे 20 साल पुराने हॉस्टल के साथी थे है। अमरजीत शास्त्री जी आर्य समाजी है और बहुत बड़े धर्म गुरु है। अमेरिका में हवन करवाकर सनातनी धर्म का प्रचार करते है व दोनों भाई बहुत ही संघर्षशील आदमी है, ये आज से नहीं बल्कि 20 साल पहले हॉस्टल के समय से ही हमारे हर अच्छे बुरे समय में हमेशा आगे खड़े रहे है और आज हम इंद्रजीत व उनके परिवार का रोटी–दान के लिए बहुत आभार व्यक्त करते है। इंद्रजीत शास्त्री जी ने बताया कि जयहिन्द एक ऐसा आदमी है जो निस्वार्थ भाव से हर वर्ग के लोगों की मदद करता है और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए अकेले ही सरकार व प्रशासन से भीड़ जाता है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि दादा दुलीचंद की बारात से लाखों बुजुर्गो, विकलांगों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी व फैमिली आईडी और बीपीएल कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ, पहरावर की जमीन से सालों से सरकारों का कब्जा हटवाया, बेरोजगारों की बारात निकाली जिसके बाद 25 हजार बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, खिलाड़ियों का खेल कोटा खत्म हुआ तो जयहिन्द ने सोटा उठाया जिसके बाद सरकार को 3% खेल कोटा बहाल करना पड़ा, दलितों के घर गिराने से बचाए व बहुत से ऐसे आंदोलन जयहिन्द ने किए जिनसे लाखों बुजुर्गो, बेरोजगारों, विकलांगों, खिलाड़ियों व हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला।

किलोई गांव वालो ने एक किल्ला जमीन जयहिन्द को दान करने कि घोषणा करी

रोहतक (किलोई 9 जनवरी) / जयहिन्द सेना द्वारा योद्धा खानदान जयहिन्द को रोटी–दान मुहीम चलाई गई है। इसी कड़ी में वीरवार 9 जनवरी को जिला रोहतक के गांव किलोई निवासी अजय किलोई ने नवीन जयहिन्द को अपने घर बुलाकर खाना खिलाया और 41000 रुपए दान दिए और पूरे किलोई गांव की तरफ से जयहिन्द को एक किल्ला दान करने की बात कही। जयहिन्द ने अजय किलोई व उनके पूरे परिवार के साथ–साथ पूरे किलोई गांव का आभार जताया। साथ ही जयहिन्द ने सभी गांववासियों को रविवार 12 जनवरी को रोहतक तम्बू में आयोजित होने वाले भंडारे का न्योता दिया। जयहिन्द ने 7027–822–822 नंबर जारी करते हुए बताया कि जो भी साथी जयहिन्द सेना से जुड़ना चाहता है वह हमारे इस नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा जुड़ सकता है। जयहिन्द ने बताया कि अजय बहुत ही संघर्षशील लड़का है, हमारे हर अच्छे बुरे समय में हमेशा आगे खड़ा मिलता है। और आज हम अजय व उनके परिवार का रोटी–दान के लिए बहुत आभार व्यक्त करते है। गांव के बुजुर्गो ने बताया कि हम रोजाना अखबार में जयहिन्द की खबर पढ़ते है और मोबाइल पर वीडियो देखते है। जयहिन्द एक ऐसा आदमी है जो निस्वार्थ भाव से हर वर्ग के लोगों की मदद करता है और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए अकेले ही सरकार व प्रशासन से भीड़ जाता है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि दादा दुलीचंद की बारात से लाखों बुजुर्गो, विकलांगों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी व फैमिली आईडी और बीपीएल कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ, पहरावर की जमीन से सालों से सरकारों का कब्जा हटवाया, बेरोजगारों की बारात निकाली जिससे 25 हजार बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, खिलाड़ियों का खेल कोटा खत्म हुआ तो जयहिन्द ने सोटा उठाया जिससे सरकार को 3% खेल कोटा बहाल करना पड़ा, दलितों के घर गिराने से बचाए व बहुत से ऐसे आंदोलन जयहिन्द ने किए जिनसे लाखों बुजुर्गो, बेरोजगारों, विकलांगों, खिलाड़ियों व हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला।

Find Us on Facebook