जयहिन्द ने निकाली पेड़ो की शव यात्रा
डीसी बोले अब कोई पेड़ नहीं कटेगा, निष्पक्ष जांच व कार्यवाही होगी
पेड़ो की हत्या करने वाले पर मुकदमा दर्ज हो – जयहिन्द
जयहिन्द अपनी गर्दन कटा सकता है, लेकिन पेड़ नहीं कटने देगा
प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी मां के नाम पेड़ लगाने को कहते है, तो पेड़ो को क्यों काटा जा रहा है – जयहिन्द
रोहतक(29 अगस्त) / शुक्रवार 29 अगस्त को नवीन जयहिन्द व सैकड़ों प्रकृति प्रेमियों ने पेड़ों की शव यात्रा निकली व कटे हुए जवान पेड़ों की अर्थी और टैक्टर ट्रॉली व जेसीबी में पेड़ो के शव उठाकर डीसी साहब व एसपी साहब के ऑफिस पहुंचे, जहां भारी पुलिस बल ने सभी को बाहर गेट पर ही रोक लिया। बाद में सब डीसी साहब से मिले और ज्ञापन सौंपा।
जयहिन्द ने कहा कि हमारी दो ही मांगे है कि जिन लोगों ने भी पेड़ काटे है उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और जो पेड़ बचे हुए है उन्हें न काटा जाए। डीसी साहब ने आश्वासन देते हुए कहा कि पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। अब कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा व इस पूरे मामले की इंडिपेंडेंट व निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस पर जयहिन्द ने शासन व प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि हम इन कटे हुए पेड़ो का दाह संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक जिन पेड़ो की हत्या हुई है उन्हें न्याय न मिल जाए। जो बीस–बीस साल पुराने पेड़ काटे गए है हम उनका हिसाब मांग रहे है। इसके लिए चाहे मेरी गर्दन ही क्यों न कट जाए लेकिन पेड़ो को नहीं कटने दूंगा।
जयहिन्द का कहना है कि यह मामला एनजीटी कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है लेकिन इसके बावजूद पेड़ो को काट दिया गया। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक पेड़ मां के नाम लगाने की बात कहते है और हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कहते है कि एक भी पेड़ नहीं कटने दूंगा। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि पेड़ काटना एक इंसान की हत्या से भी बदतर है।
जयहिन्द ने हिमाचल, उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह से इन क्षेत्रों में कहीं पहाड़ गिर रहे है तो कहीं बाढ़ आई हुई है। यह सब पर्यावरण से छेड़छाड़ का नतीजा है। यह सिर्फ एक बाग नहीं बल्कि ऑक्सीजन प्लांट था जिससे लाखों लोग इन पेड़ो की वजह से स्वस्थ हवा में सांस लेते थे। अगर प्लाट ही काटने है तो पेड़ो को काटकर ही क्यों। आस–पास बहुत जगह खाली है वहां भी प्लाट काटे जा सकते है।
जयहिन्द ने HSVP विभाग जिसका नाम पहले हुड्डा होता था, उसे डकैत विभाग बताया। जयहिन्द ने कहा कि विभाग द्वारा सेक्टर 6 में छः पेड़ भी नहीं लगाए आज तक और विभाग वहां पेड़ काटकर प्लाट काटना चाहता है।
Share Post :
जयहिन्द ने निकाली पेड़ो की शव यात्रा
जयहिन्द ने निकाली पेड़ो की शव यात्रा
-------1-549.jpeg